हिमाचल-कश्मीर में जमकर बर्फबारी, आज कई राज्यों में बारिश के आसार, जानिए उत्तर भारत में मौसम का हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 5, 2024, 09:15 AM IST

North India Weather Updates: आईएमडी ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके बाद मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

North India Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। कुछ राज्यों में बर्फबारी हुई है तो कहीं बारिश का दौर बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार को हल्की बारिश होगी और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी को हल्की बारिश होगी. भारत के पूर्वी हिस्से बिहार के लिए भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।

snowfall kashmir himachal

मौसम का ताजा हाल

इन राज्यों में रहेगा घना कोहरा

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में यह भी कहा कि मंगलवार 6 फरवरी की सुबह दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके बाद मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। रविवार को दिल्ली और उसके कई पड़ोसी इलाकों में बारिश हुई, जबकि दिल्ली की आधिकारिक मौसम वेधशाला, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

End of Feed