Akasa Air की पुणे-बेंगलुरु उड़ान में आई तकनीकी खराबी, एयरलाइन ने यात्रियों को विमान से उतारा

एक यात्री ने बताया कि यात्री विमान में सवार हो चुके थे और फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार हो रही थी, तभी आखिरी समय में विमान में कुछ तकनीकी खराबी की सूचना मिली। बाद में सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।

Akasa Air- तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार सुबह पुणे हवाई अड्डे पर अकासा एयर की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट से यात्रियों को उतारा गया। फ्लाइट में सवार एक यात्री ने पीटीआई को बताया कि यात्री करीब डेढ़ घंटे तक बोइंग 737 मैक्स विमान में बैठे रहे, जिसके बाद उन्हें विमान से उतारा गया। फ्लाइट को पुणे से सुबह 8:50 बजे रवाना होना था और बोर्डिंग लगभग 8:10 बजे शुरू हो गई थी।

Akasa air

Akasa Air विमान में आई तकनीकी खराबी (फाइल फोटो)

आखिरी समय में विमान में तकनीकी खराबी मिली

यात्री ने बताया कि 13 जनवरी को पुणे से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट (QP1312) पुणे हवाई अड्डे पर रुकी हुई है। यात्री विमान में सवार हो चुके थे और फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार हो रही थी, तभी आखिरी समय में विमान में कुछ तकनीकी खराबी की सूचना मिली। बाद में सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यात्रियों को भेजे गए एक संदेश में अकासा एयर ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ान QIP 1312 में देरी हुई और अब यह उड़ान दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी।

End of Feed