भारत का पहला निजी रॉकेट उड़ान के लिए तैयार, विक्रम-1 कब और कहां से होगा लॉन्च? जानें इसकी खासियत

Vikram-1 Test Flight: हैदराबाद स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस अंतरिक्ष में ऊंची छलांग लगाने के लिए एकदम तैयार है। कंपनी ने देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विकसित किया है।

Vikram-1 Test Flight: हैदराबाद स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) अंतरिक्ष में ऊंची छलांग लगाने के लिए एकदम तैयार है। कंपनी ने देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विकसित किया है, जो जल्द ही पहली परीक्षण उड़ान भरने वाला है। स्काईरूट ने गुरुवार को विक्रम-1 रॉकेट की लॉन्च विंडो का ऐलान किया है।

Vikram 1 Test Flight

विक्रम-1 लॉन्च व्हीकल (फोटो साभार: @SkyrootA)

कब लॉन्च होगा विक्रम-1?

विक्रम-1 लॉन्च व्हीकल की पहली परीक्षण उड़ान 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच निर्धारत की गई है। इस दौरान, विक्रम-1 कभी भी उड़ान भर सकता है। विक्रम-1 रॉकेट श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होगा। हालांकि, लॉन्चिंग की आखिरी तारीख मौसम, तकनीकी जांच तथा जरूरी मंजूरी मिलने के बाद तय की जाएगी।

End of Feed