J&K में रहस्यमयी बीमारी से 15 की मौत, राजौरी की स्थिति पर सरकार की पैनी निगाहें; जांच के आदेश

Jammu Kashmir Mysterious Disease: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार बुधल गांव में स्थिति पर करीब से नजर रख रही है, जहां एक अज्ञात बीमारी ने 15 लोगों की जान ले ली है। जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की हालत गंभीर है।

Jammu Kashmir Mysterious Disease: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने राजौरी जिले के बुधल गांव की स्थिति पर करीब से नजर रखा हुआ, जहां पर अज्ञात बीमारी से 15 लोगों की मौत हुई है।

Mysterious Death

रहस्यमयी मौत

इस बीच, जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने अज्ञात बीमारी से हुयी मौत के मामलों की जांच के आदेश भी दिए हैं। पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

End of Feed