देश

कैबिनेट ने श्री हरिकोटा में एक और लॉन्च पैड बनाने की दी मंजूरी, SpaDeX की सफलता के बाद बड़ा फैसला

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों के लेकर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने श्री हरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड को बनाने की मंजूरी दी है।

Image

श्री हरिकोटा में दूसरे लॉन्च पैड की मंजूरी

कैबिनेट ने श्री हरिकोटा में एक और लॉन्च पैड बनाने की मंजूरी दी है, SpaDeX की सफलता के बाद ये सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है,

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों के लेकर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट ने श्री हरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड को बनाने की मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक नया लॉन्च पैड इन दोनों लॉन्च पैड से अधिक क्षमता वाला होगा, बता दें कि कि इस प्रोजेक्ट की लागत 3985 करोड़ रुपये है और इसके 48 महीने में पूरा होने का अनुमान है।

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

गौर हो कि 16 जनवरी 2025 को भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पैडेक्स (SPADEX) मिशन ने सफलतापूर्वक डॉकिंग कर ली है। यह मिशन भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में और मजबूती प्रदान करेगा। बता दें कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। इसरो के स्पैडेक्स (SPADEX) मिशन ने अंतरिक्ष में दो उपग्रहों की सफलतापूर्वक डॉकिंग कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

नए लॉन्च पैड को स्पेस सेक्टर की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बनाया जाएगा, इससे भारत अपनी जरूरत के लॉन्च मिशन को पूरा करने के साथ ही ग्लोबल डिमांड को भी पूरा करने में सक्षम होगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article