देश

LoC के पास देखी गईं संदिग्ध गतिविधियां, सेना ने चलाया तलाशी अभियान; ढूंढ रहे सुराग

India Pakistan Border: सेना ने शनिवार को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने तुरंत गांव और आसपास के वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा गहन तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि अभी तक संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Image

भारतीय सेना

Photo : iStock

India Pakistan Border: सेना ने शनिवार को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने तड़के जोगीवान में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां देखीं, जिनके आतंकवादी होने का संदेह है और उन्होंने निकटवर्ती सेना शिविर को इसकी सूचना दी।

तलाशी अभियान शुरू

उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने तुरंत गांव और आसपास के वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी तथा गहन तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि अभी तक संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी एवं घेराबंदी अभियान जारी था।

कुपवाड़ा से गोला बारूद बरामद

इससे पहले कुपवाड़ा जिले के एक वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तरी कश्मीर जिले के क्रालपोरा इलाके के ती. पी. वनक्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया था कि तीन दिन तक चले व्यापक तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियारों व गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें एक पिस्तौल, एक मैगजीन, आठ कारतूस, पांच हथगोले और एके-47 के 270 कारतूस शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article