देश

LoC के पास बड़ा हादसा, घुसपैठ रोकने के लिए लगाई बारूदी सुरंग में रखा पैर; 6 जवान घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम इलाके में स्थित एक गांव में मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट हो जाने से कम से कम छह सैन्यकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Image

भारतीय सेना

Photo : iStock

Landmine Blast: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गई बारूदी सुरंग में एक जवान का पैर पड़ गया जिसकी वजह से कम से कम छह सैन्यकर्मी घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय जवान गश्त पर थे। इस दौरान सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर नौशेरा सेक्टर में खंबा फोर्ट के पास एक जवान का पैर गलती से बारूदी सुरंग के ऊपर रखे जाने के कारण यह विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं और इससे इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं।

BSF जवान घायल

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को नियमित गश्त के दौरान सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चल जाने से सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल मनीष मेघवाल जब ओल्ड टाउन बारामूला में गश्त पर थे उसी दौरान यह घटना हुई।उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article