'CEC ज्ञानेश कुमार और उनके बॉस...', SIR को लेकर आरके सिंह ने लगा दी सवालों की झड़ी, विपक्ष से क्या की अपील?

एसआईआर को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मतदाता सूची, फॉर्म 6-7, नाम हटाने और डिजिटल सिस्टम की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। वहीं, चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों को सर्वसम्मति से लिया गया बताया है।

SIR Row: चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा ओपन लेटर जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरके सिंह ने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया में कानून का उल्लंघन किया गया और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए।

gyanesh kumar (3)

SIR पर आरके सिंह का बड़ा हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप। PTI

आरके सिंह ने अपने पोस्ट की शुरुआत देशवासियों से सवाल करते हुए की कि अगर भारत को लोकतंत्र बनाए रखना है तो उन्हें यह समझना होगा कि एसआईआर के नाम पर क्या किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि CEC ज्ञानेश कुमार और उनके 'बॉस' कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।

End of Feed