'आत्महत्या के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार', CM ममता का दावा- SIR से परेशान होकर एक और BLO ने किया सुसाइड

SIR In Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि कृष्णनगर में महिला BLO ने आत्महत्या कर ली है। उसने सुसाइड नोट में चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम ममता बनर्जी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि नादिया जिले के कृष्णनगर में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत ने चुनावी ड्यूटी की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

SIR In Bengal: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी हलचल मची हुई है। ममता सरकार लगातार SIR की खिलाफत कर रही है, तो बीजेपी का कहना है कि हर हाल में राज्य में यह प्रक्रिया हो। इसी बीच सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि कृष्णनगर में महिला BLO ने आत्महत्या कर ली है। उसने सुसाइड नोट में चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है।

mamata banerjee on sir

सीएम ममता बनर्जी का दावा- SIR से परेशान होकर बीएलओ ने की आत्महत्या।(फोटो सोर्स: mamata banerjee)

सीएम ममता बनर्जी ने एक्स हैंडल पर लिखा, "नादिया जिले के कृष्णनगर में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत ने चुनावी ड्यूटी की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसी 82 चापरा के पार्ट नंबर 201 की बीएलओ और पारा-टीचर रिंकू ताराफदार ने सोमवार को अपने आवास पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

End of Feed