'सिंहासन खाली करो, जनता आती है...', CEC के खिलाफ शशि थरूर ने शेयर की दिनकर की कविता, बोले- 'ये सरकार जाएगी'

कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जो मोदी सरकार को मुद्दों के आधार पर समर्थन देते रहे हैं, ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर अपनी बात रखी है। थरूर ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता की कुछ पंक्तियां कोट करते हुए कहा, 'यह सरकार जाएगी'।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष की बढ़ती आलोचना में कांग्रेस नेता शशि थरूर भी शामिल हो गए हैं। सोमवार को रामधारी सिंह दिनकर की मशहूर हिंदी कविता 'जनतंत्र का जन्म' का जिक्र करते हुए थरूर ने कविता की कुछ पंक्तियां शेयर कीं, जिनमें यह प्रसिद्ध लाइन भी शामिल थी- 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है...', एक अलग पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी की बात को दोहराते हुए कहा, 'यह सरकार जाएगी', जिससे उनके इस विरोध में शामिल होने को एक राजनीतिक रंग मिल गया।

tharoor on cec gyanesh kumar

CEC के खिलाफ शशि थरूर ने शेयर की दिनकर की कविता (फाइल फोटो)

थरूर के ये पोस्ट ऐसे समय में आए हैं जब विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन राष्ट्रीय राजधानी में मार्च आयोजित कर रहा है। यह मार्च शनिवार (10 अक्टूबर) को कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिलाओं पर कथित पुलिस हिंसा के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

End of Feed