सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनने पर हुए राजी, 20 मई को होगा शपथ ग्रहण

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 18, 2023, 09:52 AM IST

कर्नाटक चुनाव के बाद मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में चली आ रही खींचतान अब खत्म हो गई है। सिद्धारमैया (Siddaramaiah) कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) उपमुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण 20 मई को होगा।

सिद्धारमैया (Siddaramaiah) कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति बनाई। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। देर रात चले मंथन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक में आम सहमति बनाने में सफल हो गए। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12:30 बजे होगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 10 बजे ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सीएम के लिए शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनी। दोनों ढाई-ढाई साल सीएम के फॉर्मूले पर दोनों तैयार है। पहले ढाई साल सिद्धारमैया सीएम होंगे। अगले ढाई साल डीके शिवकुमार सीएम होंगे। खरगे आज कर्नाटक जाएंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज (18 मई) शाम 7 बजे होगी। कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस में मंत्रणा का दौर बुधवार को भी जारी रहा, हालांकि पार्टी ठोस नतीजे पर पहुंचने में सफल हो गई। मुख्यमंत्री को लेकर बने संशय के बीच पार्टी ने अपने नेताओं को बयानबाजी से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा था कि अगर वे ऐसा करते हैं तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पद के फैसले के बारे में पूछे जाने पर डी के शिवकुमार ने कहा था कि बताने के लिए कुछ भी नहीं है। हमने निर्णय आलाकमान पर छोड़ दिया है। आलाकमान को फैसला करना है।

End of Feed