बीजेपी के विरोध के बाद सिद्धारमैया सरकार बैकफुट पर, प्रवीण नेट्टारू की पत्नी होंगी बहाल

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 28, 2023, 06:50 AM IST

Praveen Nettaru wife Nuthana Kumari News: बीजेपी के विरोध के बाद कर्नाटक सरकार बीजेपी कार्यकर्ता रहे प्रवीण नेट्टारु की पत्नी के मामले में बैकफुट पर है। बताया जा रहा है कि सरकार ने नौकरी बहाल करने का फैसला किया है।

Praveen Nettaru wife Nuthana Kumari News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की युवा ईकाई के नेता रहे दिवंगत प्रवीण नेत्तर की पत्नी नूतन कुमार की नौकरी बहाल की जाएगी।एक दिन पहले नूतन कुमारी को नौकरी से निकाल दिया गया था। उनके पति की पिछले साल जुलाई में हत्या कर दी गई थी।भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष एवं दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र से सांसद नलिन कुमार कटील के अनुरोध पर मानवीय आधार पर नूतन कुमारी को अनुबंध के तहत नौकरी दी गई थी।राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार ने 22 सितंबर 2022 को नूतन कुमारी की तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक (ग्रुप सी) के रूप में नियुक्ति का आदेश जारी किया था।बाद में नूतन कुमारी के अनुरोध पर उन्हें दक्षिण कन्नड़ उपायुक्त कार्यालय में तैनात किया गया था और वह पिछले साल 14 अक्टूबर से वहां कार्यरत थीं।उस समय दिए गए नियुक्ति आदेश में कहा गया था कि नूतन मौजूदा मुख्यमंत्री के पद पर रहने तक या अगले आदेश तक सेवा में रहेंगी।

26 मई को नौकरी से नूतन कुमारी निकाली गईं

शुक्रवार को नूतन कुमारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था क्योंकि वह अस्थायी सेवा पर थीं।भाजपा नेताओं के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने ट्वीट किया कि नयी सरकार आने के बाद सरकारी सेवा से पिछली सरकार द्वारा नियुक्त किए गए अस्थायी कर्मचारियों को बर्खास्त करना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि प्रवीन नेट्टारु की पत्नी ही नहीं, 150 से अधिक अनुबंध कर्मियों को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इसमें उनकी सरकार की कोई भूमिका नहीं है।सिद्दरमैया ने कहा कि इसे एक विशेष मामला मानते हुए मानवीय आधार पर नूतन कुमारी को फिर से नियुक्त किया जाएगा।

End of Feed