अंतरिक्ष पहुंचकर भारत का नाम किया रोशन, देश कर रहा वतन वापसी का इंतजार, कब तक लौटेंगे शुभांशु शुक्ला?

इस मिशन को अभूतपूर्व बताते हुए सिंह ने कहा कि कक्षीय प्रयोगशाला में अपने प्रवास के दौरान शुक्ला द्वारा किए गए प्रयोग मानव अस्तित्व और सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में जीवन से निकटता से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयोग न केवल भारतीयों के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए उपयोगी होंगे।

Shubhanshu Shukla Return Date: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के मिशन बाद की कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 17 अगस्त तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौटे। जितेंद्र सिंह ने पीटीआई को बताया कि कुछ मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाना है... उनका पुनर्वास, डीब्रीफिंग सत्र और इसरो की टीम के साथ कई चर्चाएं। हम 17 अगस्त तक उनके दिल्ली पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं।

shukla shubhanshu

कब तक भारत लौटेंगे कैप्टन शुभांशु शुक्ला ? (Axiom Mission)

शुभांशु के प्रयोग होंगे बेहद उपयोगी

इस मिशन को अभूतपूर्व बताते हुए जितेद्र सिंह ने कहा कि कक्षीय प्रयोगशाला में अपने प्रवास के दौरान शुक्ला द्वारा किए गए प्रयोग मानव अस्तित्व और सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में जीवन से निकटता से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयोग न केवल भारतीयों के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए उपयोगी होंगे। सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए अत्यंत खुशी का क्षण है कि भारत माता का एक योग्य सपूत आज सफलतापूर्वक लौट आया है।

End of Feed