X पर शिवराज सिंह चौहान ने बदला अपना बॉयो, लिखा- वह अब 'भाई और मामा' हैं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2023, 05:27 PM IST

Shivraj Singh Chouhan: भाजपा की इस शानदार सफलता के पीछे शिवराज सिंह चौहान की बड़ी भूमिका है। हालांकि, उन्हें राज्य का सीएम नहीं बनाया गया। समझा जाता है कि भाजपा की इस जीत के पीछे शिवराज सरकार की महिला केंद्रित नीतियों एवं योजनाएं रही हैं।

Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट X पर अपना बॉयो बदल लिया है। अब उनके इस हैंडल पर लिखा है कि वह 'मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ ही भाई और मामा' हैं। तीन दिसंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बंपर जीत मिली। विधानसभा की 230 सीटों में से भगवा पार्टी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की।

Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश के 4 बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे शिवराज।

भाजपा ने दर्ज की शानदार जीत

भाजपा की इस शानदार सफलता के पीछे शिवराज सिंह चौहान की बड़ी भूमिका है। हालांकि, उन्हें राज्य का सीएम नहीं बनाया गया। समझा जाता है कि भाजपा की इस जीत के पीछे शिवराज सरकार की महिला केंद्रित नीतियों एवं योजनाएं रही हैं। खासकर लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित होने वाले महिलाओं ने लामबंद होकर भाजपा को वोट दिया। शिवराज सिंह राज्य में सभी महिलाओं को अपनी बहन मानते हैं। वे कहते हैं कि एमपी के बच्चों को वह मामा हैं। 'भाई और मामा' के रिश्ते से उन्होंने लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ता कायम किया है।

End of Feed