क्या CM बनने की जल्दबादी में हैं शिवकुमार? भाई सुरेश का आया बयान; बोले- मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं

Karnataka CM Row: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने कहा कि उनके भाई मुख्यमंत्री पद को लेकर न तो जल्दबाजी में और न ही किसी दबाव में हैं। सुरेश का यह बयान ऐसे समय पर आया जब सिद्दारमैया ने कहा था कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

Karnataka CM Row: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश का बयान सामने आया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि उनके भाई शिवकुमार मुख्यमंत्री पद को लेकर न तो जल्दबाजी में और न ही किसी दबाव में हैं।

DK Shivakumar

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

सुरेश का यह बयान ऐसे समय पर आया जब सिद्दारमैया ने कहा था कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। पहले यह अटकलें लगाई जा रही थी कि शिवकुमार मौजूदा कार्यकाल में मुख्यमंत्री की भूमिका संभाल लेंगे। सुरेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। आलाकमान, मुख्यमंत्री और शिवकुमार पहले ही इस मामले को स्पष्ट कर चुके हैं।

End of Feed