इधर भाई का दिल्ली दौरा, उधर शिवकुमार ने कांग्रेस विधायकों से शुरू की मुलाकात; कर्नाटक में बदलेगा 'निजाम'?

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान शुक्रवार को उस वक्त और बढ़ गई जब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश दिल्ली पहुंचे। हालांकि, उन्होंने राजनीतिक विषयों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले शिवकुमार ने कांग्रेस विधायकों और नेताओं से मुलाकात की।

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही शुक्रवार को तेज हो गई। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों ने हाल ही में कांग्रेस आलानेतृत्व से मुलाकात की थी और अब उपमुख्यमंत्री के भाई शुक्रवार को अचानक दिल्ली दौरे पर पहुंचे जिससे राजनीतिक गलियारों ने कयासबाजी तेज हो गई। इधर, शिवकुमार ने भी कांग्रेस विधायकों और नेताओं से मुलाकात की।

Karnataka CM Post

कांग्रेस विधायकों से मिले उपमुख्मयंत्री शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

कांग्रेस के भीतर क्या चल रहा?

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां संवाददाताओं ने उनसे बात की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीके सुरेश का कहना है कि कर्नाटक में सबकुछ ठीक है। हालांकि, उन्होंने किसी भी राजनीतिक विषय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और कहा कि भाजपा विपक्ष में है और वह खबरों में रहना चाहती है इसलिए हमेशा अलग तरह की बातें बताएगी।

End of Feed