'लोग आते-जाते रहेंगे...' मोहन भागवत ने कहा- आधुनिक युग में शिवाजी महाराज हैं RSS के आदर्श

RSS Chief Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हेडगेवार, गोलवलकर और देवरस के लिए हनुमान पौराणिक युग के और शिवाजी महाराज आधुनिक युग के आदर्श हैं। शिवाजी महाराज आज एक आदर्श हैं, उनके कार्य व्यक्तियों और राष्ट्र के लिए अनुकरणीय हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज आज के आदर्श हैं और उनके कार्य लोगों और राष्ट्र, दोनों के लिए अनुकरणीय हैं। भागवत ने नागपुर में मराठा शासकों पर कई पुस्तकें लिख चुके दिवंगत सुमंत टेकाडे की किताब ‘युगंधर शिवराय’ के विमोचन के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केशव हेडगेवार, माधवराव गोलवलकर और बालासाहेब देवरस जैसे संघ नेताओं ने हनुमान को पौराणिक युग का और शिवाजी महाराज को आधुनिक युग का ‘आदर्श’ बताया था।

RSS Chief Mohan Bhagwat

मोहन भागवत ने कहा- शिवाजी महाराज RSS के आदर्श हैं।

'आज के आदर्श हैं शिवाजी महाराज', बोले मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि हेडगेवार, गोलवलकर और बाला साहेब देवरस ने कहा था कि संघ का कार्य यह व्यक्ति-आधारित नहीं है। लोग आते-जाते रहेंगे संघ कार्य निरंतर जारी रहेता है। पौराणिक काल में हनुमान आदर्श थे और इस आधुनिक युग में शिवाजी महाराज आरएसएस के आदर्श हैं।

End of Feed