क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला? उद्धव के बाद बेटे आदित्य ने CM फडणवीस से की मुलाकात

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह मुलाकात उस समय हुई जब देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में विधानमंडल ने खुले आम उनके पिता उद्धव ठाकरे को साथ आने का न्योता दिया और बाद में फिर दोनों नेताओं की मुलाकात भी हुई।

Aaditya Thackeray

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (बाएं), मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (बीच) और आदित्य ठाकरे (दाएं) (फोटो साभार: Aaditya Thackeray)

दोनों नेताओं की कहां हुई मुलाकात?

मुख्यमंत्री फडणवीस और आदित्य ठाकरे शनिवार को मुंबई के सोफिटेल होटल में मिले। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आदित्य ठाकरे और मुख्यमंत्री फडणवीस को बीकेसी स्थित सोफिटेल होटल में एक साथ देखा गया। दोनों को होटल के कैफेटेरिया में देखा गया। दरअसल, दोनों दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सोफिटेल होटल में थे। हाल के दिनों में उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री फडणवीस ने मानसून सत्र के दौरान कई बैठकें भी की हैं।

End of Feed