शिवसेना-UBT ने किया राहुल गांधी का बचाव, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर उठाए सवाल; कह दी ये बात

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच शिवसेना-यूबीटी ने खुलकर कांग्रेस सांसद का पक्ष लिया है। शिवसेना-यूबीटी ने अपने मुखपत्र पत्र सामना में आरोप लगाए कि देशभक्ति की परिभाषा का दुरुपयोग हो रहा है। पार्टी ने कहा है कि 2014 के बाद देश में यह गलत परिभाषा आम हो गई कि जो सरकार की 'हां में हां' मिलाता है वह देशभक्त है और जो सरकार पर सवाल उठाता है वह देशद्रोही है।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच शिवसेना-यूबीटी ने खुलकर कांग्रेस सांसद का पक्ष लिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसने एक नए विवाद को जन्म दिया। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सवाल उठा रहे हैं। इसी क्रम में इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना-यूबीटी ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी हैरान करती है।

Shiv Sena UBT

शिवसेना-UBT ने राहुल गांधी के बयान का किया बचाव

राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जाता: सामना

शिवसेना-यूबीटी ने अपने मुखपत्र पत्र सामना में आरोप लगाए कि देशभक्ति की परिभाषा का दुरुपयोग हो रहा है। पार्टी ने कहा है कि 2014 के बाद देश में यह गलत परिभाषा आम हो गई कि जो सरकार की 'हां में हां' मिलाता है वह देशभक्त है और जो सरकार पर सवाल उठाता है वह देशद्रोही है। इसी कसौटी के आधार पर केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार ने देशभक्ति का सर्टिफिकेट और देशद्रोही का ठप्पा मारना शुरू कर दिया है।

End of Feed