तिहाड़ जेल में सांसद इंजीनियर राशिद पर किन्नरों का हमला! वकील से मुलाकात में लगाया बड़ा आरोप

शेख अब्दुल राशिद कश्मीर के बारामूला से संसद के सदस्य हैं। आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के आरोप में उन्हें जेल की सजा सुनाई गई है। जहां अब उन्होंने आरोप लगाया कि उनपर तिहाड़ जेल में जानलेवा हमला हुआ।

MP Rashid Engineer Attacked: अवामी इतिहाद पार्टी (AIP) के सांसद शेख अब्दुल राशिद (इंजीनियर राशिद) ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने अपने वकील से मुलाकात के दौरान बताया कि तिहाड़ जेल में उनपर जानलेवा हमला हुआ। राशिद एक कश्मीरी अलगाववादी राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं।

rashid

कश्मीर से सांसद इंजीनियर रशीद का बड़ा आरोप (PTI)

राशिद पर आतंकवादियों को धन मुहैया कराने का आरोप है, जिस कारण वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। राशिद ने आरोप लगाया कि उनपर किन्नरों ने हमला किया। उनपर गेट फेंका गया।

End of Feed