देश

जस्टिन ट्रूडो को थरूर की नसीहत, बोले-एक अच्छी दोस्ती को खतरे में डाल दिया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 05:58 PM IST

Shashi Tharoor News: बीते दिनों ट्रूडो ने अपनी संसद में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारतीय एजेंट का हाथ होने का आरोप लगाया। भारत सरकार ने ट्रूडो के इस बयान को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है।

Image

शशि थरूर के निशाने पर जस्टिन ट्रूडो।

Photo : PTI

Shashi Tharoor: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के गंभीर आरोपों पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। थरूर ने बुधवार को कहा कि मसला चाहे जो भी हो कनाडा के पीएम को सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे को नहीं उठाना चाहिए था। इस मसले पर दो सरकारों के बीच बंद कमरे में बातचीत हो सकती थी लेकिन उन्होंने संसद में बयान देकर भारत और कनाडा की दोस्ती को 'खतरे' में डाल दिया है।

भारत-कनाडा ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निकाला

थरूर ने कहा, 'हम दोनों जगहों पर जैसे को तैसा जैसी कार्रवाई देख रहे हैं। सबसे पहले राजनयिकों को निष्कासित किया जाना और फिर एडवाइजरी...मेरा मानना है कि कनाडा की ओर से इस तरह का खुलेआम रास्ता अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि उसे किसी तरह की दिक्कत थी तो ऐसे मसलों को भारत जैसे दोस्त के साथ मिल-बैठकर बंद कमरे में सुलझाया जा सकता था।'

संसद में ट्रूडो का बयान दुर्भाग्यपूर्ण-थरूर

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन इस मामले में प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा संसद में सार्वजनिक रूप से बयान देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह का बयान देकर कनाडा ने भारत के साथ अपनी अच्छी दोस्ती को खतरे में डाल दिया है।

ट्रूडो के बयान के बार रिश्तों में तल्खी बढ़ी

दरअसल, बीते दिनों ट्रूडो ने अपनी संसद में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारतीय एजेंट का हाथ होने का आरोप लगाया। भारत सरकार ने ट्रूडो के इस बयान को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है। इस मामले में कनाडा ने एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित किया। कनाडा की इस कार्रवाई पर भारत ने पलटवार करते हुए मंगलवार को उसके एक वरिष्ठ नागरिक तलब किया और फिर उसे देश छोड़कर जाने का आदेश दिया।

भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की

भारत सरकार कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों एवं वहां की यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में लोगों से कनाडा में सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article