'भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोग मिटा सकते हैं अपने दाग', शरद पवार ने भाजपा को बतया 'वॉशिंग मशीन'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2024, 06:11 PM IST

Sharad Pawar Slams BJP: शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा 'वॉशिंग मशीन' है, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोग वहां जाकर अपने दाग मिटा सकते हैं। पवार ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आलोचना समेत कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

Political News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक ‘वॉशिंग मशीन’ बन गई है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोग ‘अपने दाग मिटाने’ के लिए शामिल हो सकते हैं। उन्होंने झारखंड में हेमंत सोरेन और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल समेत गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाने के लिए केंद्र की आलोचना की।

Sharad Pawar Slams BJP

भाजपा पर बरसे शरद पवार।

पीएम मोदी पर शरद पवार का तीखा प्रहार

शरद पवार ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आलोचना समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। पुणे जिले के लोनावाला में राकांपा (शरद) के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए अविभाजित राकांपा की आलोचना करते थे। संसद में सभी को एक पुस्तिका दी गई थी जिसमें बताया गया था कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तो क्या-क्या गड़बड़ियां हुईं।'

End of Feed