उत्तर भारत में सर्दी का अटैक, कश्मीर से दिल्ली तक बिगड़े मौसम के हालात; जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 2, 2026, 05:25 PM IST

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और कई राज्यों में सर्दी के साथ-साथ बारिश व कोहरे का असर देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और कश्मीर में शीतलहर, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा व अन्य योजनाएं बनाने की सलाह दी है।

North India Weather Update: उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद खराब है। दिल्ली, राजस्थान, कश्मीर, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर, बारिश, ओलावृष्टि, कोहरा और बर्फबारी का अलर्ट बरकरार है। मौसम विभाग की हाल फिलहाल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है, साथ ही उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसी के IMD ने लोगों से अपील की है कि वे अलर्ट रहें और अपने प्लान मौसम के हालातों को देखकर बनाएं।

North India Weather Update (Symbolic Photo)

उत्तर भारत पर मौसम की मार (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा

सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, तड़के पालम और सफदरजंग दोनों स्थानों पर दृश्यता घटकर लगभग 100 मीटर रह गई। इस दौरान दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। लोधी रोड और रिज जैसे अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 11 से 11.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार को दिल्ली एनसीआर में धूप देखने को नहीं मिली।

End of Feed