Cold Wave: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रहेगी बरकरार, दिल्ली में 3.9 डिग्री तापमान, बिहार में भी हालत खराब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 10:59 PM IST

Cold Wave: हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंजाब के लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमशः 11.4 डिग्री सेल्सियस और 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Cold Wave: देश के कई राज्य इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। दिल्ली और बिहार में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है और आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में शीतलहर जारी रहेगी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30-31 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है।

End of Feed