देश

JN.1 Cases: देश में कोविड सब वैरिएंट जेएन.1 के मामले 1000 के पार, टॉप में साउथ के राज्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 10:40 PM IST

JN.1 Cases: देश के 16 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक जेएन. सब वैरिएंट के कुल 1104 मामलों का पता चला है।

Image

भारत में जेएन.1 के मामले 1000 के पार(प्रतीकात्मक फोटो)

JN.1 Cases: देश में जेएन.1 के मामले बढ़ते ही जा रही है। कोविड के नए सब वैरिएंट जेएन.1 के देश में मामले हजार को पार कर गए हैं। सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में सामने आए हैं।

उत्तराखंड में पहला मामला

आज के आंकडों के साथ ही उत्तराखंड भी उन 16 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हो गया जहां इस सब वैरिएंट के मामले सामने आये हैं। ‘इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ (इंसाकॉग) ने यह जानकारी दी। इंसाकॉग द्वारा तैयार किये गये आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में इस सब वैरिएंट के सबसे अधिक 214 मामले सामने आये हैं जबकि महाराष्ट्र में 170, केरल में 154, आंध्रप्रदेश में 189, गुजरात में 76, तमिलनाडु में 88 और गोवा में 90 ऐसे रोगियों का पता चला है।

1104 जेएन.1 के मामले

वहीं, तेलंगाना और राजस्थान में जेएन.1 सब वैरिएंट के 32-32 मामले सामने आये हैं। छत्तीसगढ़ में जेएन.1 सब वैरिएंट के 25, दिल्ली में 16, उत्तर प्रदेश में सात, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन, पश्चिम बंगाल में दो और उत्तराखंड में एक व्यक्ति कोविड के इस सब वैरिएंट की चपेट में आया है। देश के 16 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक जेएन. सब वैरिएंट के कुल 1104 मामलों का पता चला है।

केंद्र सतर्क

केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड मामलों में वृद्धि और जेएन.1 सब वैरिएंट के मामलों का पता चलने के मद्देनजर निरंतर निगरानी बनाये रखने को कहा है। राज्यों से आग्रह किया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उन्हें कोविड-19 की संशोधित निगरानी रणनीति के तहत जो विस्तृत दिशानिर्देश भेजे हैं, वे उनका प्रभावी तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करें। राज्यों को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इंफ्लुएंजा रूग्णता और गंभीर सांस संबंधी परेशानियों के मामलों की नियमित रूप से निगरानी करने और जिलावार उनकी रिपोर्ट भेजने को भी कहा गया है, ताकि मामलों के तेजी से बढ़ने पर नजर रखी जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article