Mizoram: मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूर दबे, हादसे का भयावह वीडियो आया सामने

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 15, 2022, 08:16 AM IST

Stone Quarry Collapses in Mizoram: उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम में एक बड़ा हादसा हुआ है। मिजोरम के हनथियाल जिले के मौदढ़ में कल एक पत्थर खदान का बड़ा हिस्सा गिर गया। इस हादसे के बाद आशंका जताई जा रही है कि कम से कम 12-15 मजदूर खदान के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं

Mizoram News: मिजोरम के हनथियाल जिले में पत्थर की खदान (Stone Quarry) ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसा इतना भयावह था कि पल भर में सबकुछ खत्म हो गया। इसका एक वीडियो (Video) भी सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे 10 से 15 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। यहीं नहीं, इसके अलावा पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन भी मलबे के अंदर है। मौके पर बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीमें सभी मजदूरों को बाहर निकालने की लगातार कोशिश कर रही है।

सर्च ऑपरेशन जारी

जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, ये मिजोरम की राजधानी आइजोल से 160 किलोमीटर दूर बताई जा रही है। मलबे में दबे मजदूरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, ये लैंड स्लाइड करीब 5 हजार स्कवैयर मीटर इलाके में आया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और सोमवार शाम तक मलबे से किसी को भी निकाला नहीं जा सका था ।

End of Feed