पश्चिम बंगाल में अग्निकांड: गोदाम में जिंदा जल गए सात लोग; सात घंटे बाद बुझाई गई आगस कई अन्य के फंसे होने की आशंका

हादसा कोलकाता के बाहरी इलाके में नाजिराबाद क्षेत्र में हुआ, जो नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आग लगने की सूचना सुबह करीब 3 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी गोदाम में काम करने वालों की खोज चल रही है।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोमवार तड़के एक गोदाम में लगी भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बारुईपुर पुलिस जिला के एसपी शुभेंदु कुमार ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब सात घंटे का समय लगा।

पश्चिम बंगाल के गोदाम में लगी आग

पश्चिम बंगाल के गोदाम में लगी आग। (Photo Credit: UnSplash)

इस कदर जले मिले शव कि पहचान मुश्किल

यह हादसा कोलकाता के बाहरी इलाके में नाजिराबाद क्षेत्र में हुआ, जो नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आग लगने की सूचना सुबह करीब 3 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के बाद तलाशी अभियान के दौरान गोदाम से सात शव बरामद किए गए हैं। शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। गोदाम को कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड फूड को रखने के लिए प्रयोग में लिया जाता था।

End of Feed