जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में जा गिरा वाहन, 7 की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 24, 2023, 12:21 PM IST

किश्तवाड़ जिले में बुधवार सुबह एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई।

Kishtwad Road Accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में डांगडुरु बांध स्थल पर एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है।

Road Accident kishtwar

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा

सात लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को सुबह बिजली परियोजना के कर्मियों को ले जा रहे एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह हादसा दच्चन इलाके में डांगदुरु बिजली परियोजना स्थल के पास सुबह 8 बजकर 35 मिनट के आसपास हुआ। किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव के मुताबिक, यह हादसा क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुआ।

End of Feed