सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी की TMC को झटका, 4 बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में राहत नहीं

Supreme Court: TMC के चार बैंक खाते फ्रीज होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश में दखल से इनकार करते हुए मामले की त्वरित सुनवाई का अनुरोध किया है।

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) को चार बैंक खातों के फ्रीज होने के मामले में फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बी. वराले की बेंच ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया, जिसमें पार्टी को इन खातों के संचालन पर अंतरिम राहत नहीं दी गई थी।

tmc supreme court

सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को झटका

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मुख्य याचिका अभी कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 136 के तहत अपने विशेष अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करेगा. हालांकि, कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट से मामले की सुनवाई में तेजी लाने का अनुरोध किया।

End of Feed