मुंबई पुलिस के पास फिर आया धमकी भरा फोन, कॉलर बोला- 'लोकल ट्रेन में होंगे सीरियल ब्लास्ट'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 6, 2023, 10:18 AM IST

Mumbai Crime News: पुलिस कंट्रोल रूम को एक आदमी से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार धमाके होंगे। इस कॉल के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस के पास धमकी भरे फोन कॉल आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार फिर से एक ऐसा ही फोन आया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम में एक आदमी ने फोन कर मुंबई में सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी है। इस कॉल के बाद पुलिस हकरत में आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि फोन करने वाले की तलाश की जा रही है।

Mumbai Police, Crime

मुंबई पुलिस

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को एक आदमी से धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार धमाके होंगे। फोन करने वाले ने दावा किया कि वह विले पार्ले इलाके से बोल रहा है और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

End of Feed