IPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए चीफ; अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में निभाई अहम भूमिका

महेश दीक्षित को खुफिया संचालन और आंतरिक सुरक्षा मामलों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस ब्यूरो की सहायक खुफिया इकाई (Subsidiary Intelligence Bureau) के प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को देश की घरेलू खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। महेश दीक्षित 1993 बैच के तेलंगाना कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मौजूदा चीफ तपन डेका की जगह लेंगे। तपन डेका को पहले ही दो बार सेवा विस्तार मिल चुका है, ऐसे में वे 30 जून इस पद से रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद महेश दीक्षित आईबी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

IB चीफ बने महेश दीक्षित

IB चीफ बने महेश दीक्षित

1993 बैच के तेलंगाना कैडर के आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक (Special Director) के पद पर कार्यरत हैं। इस आदेश में कहा गया है कि महेश दीक्षित की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। नियुक्ति के साथ उन्हें सेवा विस्तार भी प्रदान किया गया है।

End of Feed