Gyanvapi ASI Survey : ज्ञानवापी का वैज्ञानिक सर्वे करने पहुंची ASI की टीम, परिसर में भारी पुलिस तैनात

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 4, 2023, 08:01 AM IST

Gyanvapi ASI Survey : वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर की एएसआई सर्वे की इजाजत दी थी। टीम ने सर्वे का काम शुरू भी किया था लेकिन मुस्लिम पक्ष की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगा दी। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बहिष्कार किया है।

Gyanvapi ASI Survey : इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम शुक्रवार सुबह ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची। एएसआई की यह टीम वाराणसी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे करेगी। हालांकि, मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी इस सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। ASI सर्वे पर मुस्लिम पक्ष को शीर्ष अदालत से राहत मिलती है कि नहीं यह देखने वाली बात होगी। वाराणसी जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर की एएसआई सर्वे की इजाजत दी थी। टीम ने सर्वे का काम शुरू भी किया था लेकिन मुस्लिम पक्ष की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगा दी। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बहिष्कार किया है।

gyanvapi ASI Survey

एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर का सर्वे करेगी।

ज्ञानवापी परिसर में पुलिस का भारी बंदोबस्त

इसके बाद कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा। हाई कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद परिसर का एएसआई सर्वे कराने के निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया। अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की टीम शुक्रवार से सर्वे का काम शुरू करेगी। ASI के सर्वे को देखते हुए ज्ञानवापी परिसर में सुरक्षा का भारी बंदोबस्त किया गया है। ज्ञानवापी के सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

End of Feed