जम्मू-कश्मीर में 40 से 50 आतंकवादी सक्रिय! 80 फीसद पाकिस्तानी नागरिक; तलाश में जुटे सुरक्षाबल, बढ़ाई गई तैनाती

Terror Activities: जम्मू क्षेत्र के भीतरी इलाकों और सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में रहने के बीच सुरक्षाबल 40 से 50 आतंकवादियों का पता लगाने के मकसद से सिलसिलेवार अभियान चलाते हुए ऊंचाई वाले अहम क्षेत्रों अपना दबदबा कायम करने में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई समूहों में लगभग 40 से 50 आतंकवादी वर्तमान में पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में सक्रिय हैं।

Terror Activities: जम्मू क्षेत्र के भीतरी इलाकों और सीमाओं पर सुरक्षा स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में रहने के बीच सुरक्षाबल 40 से 50 आतंकवादियों का पता लगाने के मकसद से सिलसिलेवार अभियान चलाते हुए ऊंचाई वाले अहम क्षेत्रों अपना दबदबा कायम करने में जुटे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को काबू में रखने के लिए ड्रोन रोधी रणनीति, अतिरिक्त तैनाती और गहन रात्रि अभियानों पर ध्यान देने समेत बहुस्तरीय उपाय किए गए हैं।

Security Force

आतंकियों का पता लगाने के मकसद से सुरक्षाबलों अभियान जारी (फाइल फोटो)

'80 फीसदी पाकिस्तानी नागरिक'

समाचार एजेंसी भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कई समूहों में लगभग 40 से 50 आतंकवादी वर्तमान में पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में सक्रिय हैं। एक सूत्र ने पूर्व के खुफिया आकलन और जमीनी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उनमें से लगभग 80 प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर समेत विभिन्न जिलों में सिलसिलेवार ढंग से आतंकवाद रोधी अभियान जारी हैं।

End of Feed