मणिपुर में सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन, 2 दिन के अंदर 12 उग्रवादी गिरफ्तार; अभियान जारी

मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से जातीय हिंसा होती रही है। इस हिंसा के कारण कई गांव खाली हो गए थे, लोग पलायन कर गए थे। सरकार वहां धीरे-धीरे शांति स्थापित करने की कोशिशों में लगी है।

मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ एक्शन में अबतक दर्जनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों के भीतर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

End of Feed