एक ही जगह बुक करें नमो भारत और ट्रेन की टिकट, NCRTC-IRCTC ऐप में आया आसान ऑप्शन

एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी के बीच टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। अब नमो भारत के यात्री एनसीआरटीसी के नमो भारत ऐप पर उपलब्ध आईआरसीटीसी आइकन पर क्लिक कर सीधे भारतीय रेल के टिकट बुक कर सकते हैं।

दिल्ली : नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक निर्बाध टिकटिंग प्रणाली शुरू की है, जिससे यात्रियों को अब भारतीय रेल और नमो भारत के माध्यम से यात्रा की योजना बनाने और टिकट बुक करने में अधिक सुविधा मिलेगी। अब नमो भारत के यात्री एनसीआरटीसी के नमो भारत ऐप पर उपलब्ध आईआरसीटीसी आइकन पर क्लिक कर सीधे भारतीय रेल के टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, आईआरसीटीसी यात्री यदि दिल्ली को गंतव्य बनाकर ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो वे आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप पर अपनी बुकिंग डिटेल खोलकर एनसीआरटीसी आइकन पर क्लिक कर नमो भारत का टिकट भी आसानी से बुक कर सकते हैं। इससे दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच पूर्ण एंड-टू-एंड फंक्शनल इंटीग्रेशन सुनिश्चित हुआ है।

NCRTC-IRCTC

टिकट बुकिंग ऐप (फोटो-Istock)

वन इंडिया-वन टिकट पर चर्चा

यह एकीकृत प्रणाली यात्रियों को सरल और सहज टिकट बुकिंग अनुभव प्रदान करती है और बार-बार जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता को भी कम करती है। आईआरसीटीसी ई-टिकट बुक करने के बाद एनसीआरटीसी टिकट का विकल्प पीएनआर कन्फर्मेशन पेज पर दिखाई देता है और ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकता है। यह पहल भारत सरकार की “वन इंडिया-वन टिकट” परिकल्पना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच यात्रा को यात्रियों के लिए अधिक आसान और सुविधाजनक बनाना है।

End of Feed