पुराना किला से दुनिया को भारत का संदेश, SCO के 'इंद्रप्रस्थ घोषणापत्र' में हर सभ्यता की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा पर जोर

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम के घोषणापत्र में कहा गया कि हर सभ्यता को समान आवाज और सम्मान मिलना चाहिए। दस्तावेज में वास्तुकला, संगीत, खानपान और वस्त्रों के क्षेत्र में विभिन्न देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को पर भी जोर दिया।

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले 'SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' का समापन हो गया है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के बाद 'इंद्रप्रस्थ कम्युनिक'नाम से एक परिणाम दस्तावेज भी जारी किया गया है। इस दस्तावेज में दुनिया की हर सभ्यता को समान सम्मान देने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और अवैध तस्करी से ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करने पर जोर दिया गया है।

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का हुआ समापन।

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का हुआ समापन।

बता दें कि इस SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर को किया था। इसमें SCO के विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह कि इसमें पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मलिक भी सम्मेलन में शामिल हुए।

End of Feed