Uttarakhand Sitarganj school Bus Accident: उत्तराखंड के सितारगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां के सितारगंज में स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा सामने आया है, इस दुर्घटना में एक स्टूडेंट समेत दो की मौत हो गई है, मृतक में एक टीचर भी है, वहीं कुछ और लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी चीख पुकार मच गई,हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, बताते हैं कि स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए।
प्रतीकात्मक फोटो
बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने से पुलिस कर्मी और एंबुलसें भी मौके पर पहुंच गई। सितारगंज अस्पताल में बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर भेजा जा रहा है।
नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। हाद… t.co/zNeJVkqayo
— ANI (@ANI) Nov 14, 2022
बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार बताए जा रहे हैं वहीं 7 स्कूल स्टाफ कर्मी भी बस में थे, बस पलटने की वजह साफ नहीं हो सकी है, इसकी जांच भी की जाएगी फिलहाल बचाव पर जोर है।
सरकार घायलों का इलाज कराएगी वहीं मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा
मौके पर डीएम भी पहुंच गए उन्होंने कहा कि सरकार घायलों का इलाज कराएगी वहीं मृतकों को मुआवजा भी दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज सरकार की तरफ से निशुल्क करवाया जाएगा वहीं मृतकों के स्वजनों को दो लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
