सुप्रीम कोर्ट ने मोटर दुर्घटना मुआवजे के लिए तय किए नए गाइडलाइंस, ITR बनेगा आय की गणना का मुख्य आधार

Motor Accident Compensation: सुप्रीम कोर्ट ने मोटर दुर्घटना पीड़ितों के मुआवजे के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नौकरीपेशा और व्यापारियों की आय की गणना अब ITR के इन नए नियमों के आधार पर की जाएगी।

Supreme Court Guidelines: उच्चतम न्यायालय ने मोटर दुर्घटना मुआवजे में एकरूपता लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण फैसले में बुधवार को दिशा-निर्देश तय किए कि अदालतें मृत लोगों या घायल दावेदारों की वार्षिक आय का निर्धारण आयकर रिटर्न (आईटीआर) के आधार पर कैसे करें। शीर्ष अदालत ने कहा कि वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए वार्षिक आय दिखाने के लिए केवल पिछले वर्ष की आईटीआर पर्याप्त होगी, जबकि स्वरोजगार करने वाले व्यक्तियों के मामले में, पिछले तीन वर्षों तक के आईटीआर में घोषित औसत आय को सामान्यतः संदर्भ के रूप में माना जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने मोटर दुर्घटना मुआवजे के लिए तय किए नए गाइडलाइंस, ITR बनेगा आय की गणना का मुख्य आधार

सुप्रीम कोर्ट ने मोटर दुर्घटना मुआवजे के लिए तय किए नए गाइडलाइंस, ITR बनेगा आय की गणना का मुख्य आधार

न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत वार्षिक आय की गणना के लिए कोई निश्चित सूत्र नहीं हो सकता, लेकिन उन्होंने मुआवजे के निर्धारण के उद्देश्य से आईटीआर के आधार पर वेतनभोगी कर्मचारियों और स्वरोजगार करने वाले व्यक्तियों के बीच अंतर स्पष्ट किया।

End of Feed