SC Collegium- जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विवाद गहराया, प्रशांत भूषण ने कर दी ये बड़ी मांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 26, 2025, 05:17 PM IST

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की हालिया बैठक में पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेजियम की एकमात्र महिला सदस्य जस्टिस बीवी नागरत्ना ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह नियुक्ति कॉलेजियम की साख को नुकसान पहुंचाएगी। इस फैसले से पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। सीजेएआर ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ और योग्य जजों को नजरअंदाज कर पंचोली को आगे बढ़ाया गया, जबकि बैठक के मिनट्स और असहमति नोट अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की हालिया बैठक के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 अगस्त को हुई बैठक में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन इस पर कॉलेजियम की एकमात्र महिला सदस्य न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने सख्त असहमति दर्ज की। उनका कहना था कि यह नियुक्ति न्यायपालिका के लिए नुकसानदायक होगी और कॉलेजियम की विश्वसनीयता पर चोट करेगी।अगर केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश मान ली गई तो जस्टिस पंचोली साल 2031 में देश के मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे।

1001700309.jpg

असहमति जताने वाली जस्टिस बीवी नागरत्ना कौन हैं?

End of Feed