भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में राहुल गांधी के साथ सावरकर, कांग्रेस बोली- यह शरारती तत्वों का काम, करेंगे केस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 10:35 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कर्नाटक से गुजर रही है। मांड्या में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। दूसरी ओर राहुल गांधी के पोस्टर में सावरकर नजर आए। इस पर कांग्रेस ने कहा कि यह शरारती तत्वों का काम है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 29 दिन हो गए। यह यात्रा अभी कर्नाटक से गुजर रही है। मांड्या में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इसी बीच इस यात्रा में कांग्रेस के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। मांड्या के पोस्टर में राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की तस्वीरों के साथ हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर दिखाई गई।

Savarkar on Congress poster

कांंग्रेस को पोस्टर पर सावरकर

पोस्टर लगाने का श्रेय कांग्रेस के शांति नगर विधायक नलपद अहमद हरिस को दिया गया। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरिस ने कहा कि मैंने नहीं लगवाया यह पोस्टर। उन्होंने कहा कि यह शरारती लोगों की हरकत है। उन्होंने कहा कि इस पोस्टर को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

End of Feed