सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

Flydubai Emergency Landing Tabuk Saudi: फ्लायदुबाई विमान की सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इस्राइल ने अपने यात्रियों को वापस लाने के लिए सैन्य विमान भेजने का अनुरोध किया था, जिसे सऊदी अरब ने ठुकरा दिया है।

Saudi Arabia Rejects Israel Request Flydubai: फ्लाईदुबई (Flydubai) विमान FZ1073 की कॉकपिट में हुई हिंसक घटना और उसके बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर हुई आपातकालीन लैंडिंग के बीच एक नया कूटनीतिक मोड़ सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब ने इजरायल के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए अपने सैन्य विमानों को सऊदी हवाई क्षेत्र में भेजने की अनुमति मांगी थी। सुरक्षा सूत्रों के हवाले से आई खबरों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध न होने के कारण सऊदी अरब ने इजरायल सैन्य विमानों की लैंडिंग की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया।

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

इजरायली वायुसेना तैयार कर रही थी 'सुपर हरक्यूलिस'

रॉयटर्स की न्यूज के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद इजरायली वायुसेना (Israeli Air Force) अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए C-130J सुपर हरक्यूलिस (Super Hercules) सैन्य परिवहन विमानों को भेजने की तैयारी कर रही थी। हालांकि, सऊदी अरब द्वारा इस प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद इजरायली यात्रियों को 'फ्लाईदुबई' के ही एक अन्य वैकल्पिक वाणिज्यिक विमान के जरिए वापस इजरायली ले जाने की व्यवस्था की गई।

End of Feed