क्या है नस्लवाद जिसका लंदन में शिकार हुए सतीश शाह,प्रियंका चोपड़ा-शिल्पा भी कर चुकी हैं सामना

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jan 4, 2023, 01:37 PM IST

Actor Satish Shah Faces Racism Remark at Heathrow Airport: सतीश शाह पर की गई टिप्पणी ने एक बार फिर उस शब्द (नस्लवाद) को चर्चा में ला दिया है, जिसका सामना महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला जैसी हस्तियों को भी करना पड़ा था। यही नहीं आज के दौर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अभिनेता शाहरूख खान,प्रियंका चोपड़ा को भी नस्लवाद का सामना करना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हीथ्रो एयरपोर्ट के कर्मचारी सवाल कर रहे थे कि आखिर ये लोग कैसे फर्स्ट क्लास अफोर्ड कर सकते हैं ?
  • साल 2020 में 46 साल के अश्वेत जॉर्ज फ्रॉयड की मौत ने पूरे अमेरिका को झकझोर दिया था।
  • महात्मा गांधी, मोहम्मद अली जैसी हस्तियां कर चुकी हैं सामना।

Actor Satish Shah Faces Racism Remark at Heathrow Airport:बॉलीवुड अभिनेता और अपने कॉमेडी रोल के लिए फेमस एक्टर सतीश शाह को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। एक्टर को उनके प्लेन के टिकट को लेकर नस्लभेदी टिप्पणी सुनने को मिली। लेकिन शाह ने इस मौके पर ऐसा जवाब दिया, जिससे टिप्पणी करने वाली महिला को मुंह की खानी पड़ी। इस पूरे वाकये को सतीश शाह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद नेटिजन उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

satish shah

एक्टर सतीश शाह

लेकिन सतीश शाह पर की गई टिप्पणी ने एक बार फिर उस शब्द (नस्लवाद) को चर्चा में ला दिया है, जिसका सामना महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला जैसी हस्तियों को भी करना पड़ा था। यही नहीं आज के दौर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अभिनेता शाहरूख खान,प्रियंका चोपड़ा को भी नस्लवाद का सामना करना पड़ा। अमेरिका में नस्लवाद की घटनाएं आए दिन सामने आती है। साल 2020 में 46 साल के अश्वेत जॉर्ज फ्रॉयड की मौत ने पूरे अमेरिका को झकझोर दिया था। और वह न्‍याय और बराबरी मांग के प्रतीक बन गए थे।

End of Feed