Sanjay Singh: पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड हुए संजय सिंह, जानिए क्या है AAP नेता के निलंबन की वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 24, 2023, 01:54 PM IST

Sanjay Singh News: संजय सिंह के निलंबित होने के बाद विपक्ष के सांसद संसद में राज्यसभा के चेयरमैन के साथ मुलाकात की। सिंह के निलंबित होने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री एवं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 'सच्चाई के लिए आवाज उठाने पर यदि संजय सिंह को निलंबित कर दिया जाता है तो इससे हम दुखी नहीं होंगे।

Sanjay Singh : सोमवार को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मणिपुर हिंसा मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग करते हुए विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों जगहों पर भारी शोर-शराबा करना शुरू किया। हंगामा थमता न देख दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। 12 बजे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह सभापति जगदीप धनखड़ के आसन के समीप आकर शोर-शराबा करने लगे। इसके बाद सभापति ने उन्हें मानसून सत्र के बचे हुए समय के लिए उन्हें निलंबित कर दिया।

उच्च सदन में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि तक के लिए संजय सिंह को निलंबित किया गया।

End of Feed