संजय सिंह को मिली जमानत, क्या केजरीवाल को भी मिलेगी राहत? आज दिल्ली HC में सुनवाई

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 3, 2024, 08:41 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को अपने जवाब में कहा है कि केजरीवाल ही कथित आबकारी घोटाले के किंगपिन और प्रमुख साजिशकर्ता है और उसके पास इसके सबूत मौजूद हैं।

Hearing on Arvind Kejriwal Plea: दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को क्या आज रिहाई मिल पाएगी। आप नेता संजय सिंह को मिली जमानत के बाद अब केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी जमानत मिलने की आस जगी है। आज दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होनी है जिस पर सभी की निगाहें हैं। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि संजय सिंह को मिली जमानत का केजरीवाल मामले पर कोई असर नहीं पडे़गा। एजेंसी ने हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर केजरीवाल को ही प्रमुख साजिशकर्ता बताया है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

संजय सिंह को मिली जमानत

जहां अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद हैं तो वहीं दूसरी और संजय सिंह 181 दिन बाद रिह हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल नंबर पांच से बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट में संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने आपत्ति नहीं जताई थी। इसके बाद जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने संजय सिंह को जमानत देने का फैसला सुनाया। लेकिन इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि संजय सिंह को दी गई जमानत को नजीर के तौर पर नहीं लिया जाएगा। इसका अर्थ है कि इस जमानत आदेश से अरविंद केजरीवाल समेत जेल में बंद अन्य आप नेताओं को ज्यादा राहत नहीं मिलने की उम्मीद नहीं है।

End of Feed