संजय सिंह का दावा- तिहाड़ में केजरीवाल को अपनी पत्नी से व्यक्तिगत मुलाकात की इजाजत नहीं, AAP ने बताया अमानवीय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 03:38 PM IST

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh AAP) ने दावा किया कि जब सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने अपने पति अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) से मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में आवेदन किया तो उनसे कहा गया कि वे केवल आमने-सामने ही मुलाकात कर सकते हैं। उन्हें एक कमरे के अंदर व्यक्तिगत रूप से मिलने से मना कर दिया गया।

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया है। शनिवार को संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी पत्नी से व्यक्तिगत मुलाकात की इजाजत नहीं है, वे केवल एक खिड़की के जरिए ही उनसे मुलाकात कर सकते हैं। संजय सिंह ने इसे अमानवीय बताया।

Arvind Kejriwal arrest

अरविंद केजरीवाल

संजय सिंह ने कहा, खूंखार से खूंखार अपराधियों को भी अपने बैरक में मुलाकत करने की अनुमति है, लेकिन तीन बार चुने हुआ मुख्यमंत्री अपनी पत्नी से बैरक में मुलाकात नहीं कर सकता, उन्हें खिड़की के बीच शीशा लगाकर मुलाकात करवाई जा रही है, ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों?

End of Feed