Bihar BJP New President : संजय सरावगी बने बिहार भाजपा अध्यक्ष, पांच बार से हैं विधायक, जानें उनके बारे में सबकुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2025, 05:46 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने दरभंगा सदर सीट से विधायक और पूर्व मंत्री संजय सरावगी को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। दरभंगा सदर सीट से विधायक और पूर्व मंत्री संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी इन दिनों संगठनात्मक बदलावों के दौर से गुजर रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद अब पार्टी के एक और अहम नियुक्ति की है। संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति को लेकर बयान भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि सरावगी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि संजय दरभंगा से भाजपा विधायक हैं।

दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी।

दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी। फोटो- ANI

दरभंगा सदर सीट से विधायक और पूर्व मंत्री संजय सरावगी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे। सरावगी को दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में भाजपा का चर्चित एवं पुराना चेहरा माना जाता है। वे पूर्व में बिहार में भूमि सुधार और राजस्व विभाग के मंत्री रहे हैं।

End of Feed