'पहले 10 हजार, अब 2 लाख...!' FDA अधिकारियों पर संजय राउत का वसूली का आरोप, तुकाराम मुंढे से जांच की मांग

संजय राउत ने महाराष्ट्र FDA के कुछ अधिकारियों पर कथित वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। तुकाराम मुंढे को लिखे पत्र में राउत ने स्वतंत्र जांच और कार्रवाई की मांग की।

राज्यसभा सांसद और शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने तुकाराम मुंडे (Tukaram Mundhe) से आग्रह किया है कि वे उन अधिकारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करें जो कानून के अनुसार 'नोटिस-सुनवाई-निलंबन' की प्रक्रिया को दरकिनार करते हैं। पूरे महाराष्ट्र में FDA की कार्रवाई जारी रहने के बीच, संजय राउत ने तुकाराम मुंडे को लिखे पत्र में मुंबई और ठाणे में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उगाही का आरोप लगाया है।

FDA Tukaran Mudhe

शिवसेना नेता संजय राउत और तुकाराम मुंडे (फाइल फोटो)

3 पेज के पत्र में, जहां राउत ने मिलावटी भोजन और अस्वच्छ प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत किया है, वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ अधिकारी व्यवसायों को भारी रकम न देने पर लाइसेंस निलंबित करने की 'धमकी' दे रहे हैं।

End of Feed