'कांग्रेस से आज भी डरते हैं मोदी': संजय राउत ने फिर अलापा विपक्षी एकता का राग, बोले- शरद पवार करें पहल

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अलग हो चुके नेताओं की वापसी की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई डूबता जहाज नहीं है।

टीएमसी में चल रही उठा-पटक और उसके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस से अलग होकर नया दल बनाने वाले नेताओं को भाजपा से मुकाबले का मंत्र देते हुए कहा कि कांग्रेस कोई डूबता हुआ जहाज नहीं है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि अतीत में कांग्रेस छोड़कर अलग दल बनाने वाले नेताओं को फिर से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।

sanjay raut

संजय राउत, शिवसेना नेता

भाजपा से मुकाबला करना है तो सभी दलों को आना होगा एक साथ - राउत

राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से इस दिशा में पहल करने की अपील भी की। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ’विकृत राजनीति’ का मुकाबला करने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा एक दिन पहले कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताए जाने और यह कहे जाने के बाद आयी है कि कोई समझदार व्यक्ति उसमें (कांग्रेस में) सवार नहीं होगा।

End of Feed