जो सनातन रावण के अहंकार, कंस की हुंकार और औरंगजेब के अत्याचार से न मिटा वह सत्ता परजीवियों से क्या मिटेगा- बोले योगी आदित्यनाथ

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 7, 2023, 08:21 PM IST

Yogi Adityanath on Sanatan Dharma: दरअसल, सारे विवाद की जड़ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि का एक बयान है। उन्होंने कुछ रोज पहले ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से कराई थी। साथ ही कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए।

Yogi Adityanath on Sanatan Dharma: सतानत धर्म को लेकर छिड़े सियासी संग्राम के बीच उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो "सनातन" रावण और कंस के अहंकार के आगे नहीं डिगा और बाबर व औरंगजेब के अत्याचार से नहीं मिटा वह सत्ता परजीवियों से क्या मिट पाएगा। ये बातें सीएम योगी ने शुक्रवार (सात सितंबर, 2023) को सूबे की राजधानी लखनऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े प्रोग्राम के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा- भारत की सनातन परंपरा पर अंगुली उठाने का प्रयास हो रहा है। विरासत को अपमानित करने की कोशिश हो रही है। विरासत के प्रति समाज की दृष्टि को कमतर करने के प्रयास हो रहे हैं। हालांकि, ये सब भूल चुके हैं कि जो सनातन रावण के अहंकार से, कंस की हुंकार से, बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से नहीं मिटा, वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवियों से क्या मिट पाएगा...आज इन्हें अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए।

End of Feed