देश

By-Election Result 2023 Date and Time: कब आएंगे छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम, जानिए

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 7, 2023, 07:36 PM IST

By-Election Result 2023 Uttarakhand Dumri, UP Ghosi, Jharkhand Bageshwar, West Bengal Dhupguri Date and Time: दरअसल, इन सभी सात विस सीटों पर मंगलवार (पांच सितंबर, 2023) को हुए उप-चुनाव में अधिकांश सीटों पर भारी मतदान हुआ था।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Election Commission of India (ECI) By-Election Results 2023 Uttarakhand, UP, Jharkhand, West Bengal: घोसी और डुमरी समेत सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को आएंगे। वोटों की गिनती सुबह चालू होगी, जबकि ट्रेंड्स यानी कि रुझान सुबह ठीक आठ बजे से आने लगेंगे। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस सूबे में कौन सी सीट पर किस दल ने बाजी मारी।

कौन-कौन सी सीट के आने हैं नतीजे?

  1. Uttarakhand - Bageshwar
  2. Tripura - Boxanagar
  3. Tripura - Dhanpur
  4. West Bengal - Dhupguri
  5. Jharkhand - Dumri
  6. Uttar Pradesh - Ghosi
  7. Kerala - Puthuppally

कहां-कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम? जानिए

  • टाइम्स नाऊ नवभारत की वेबसाइट पर
  • टाइम्स नाऊ नवभारत के फेसबुक पेज पर
  • टाइम्स नाऊ नवभारत के यूट्यूब चैनल पर
  • टाइम्स नाऊ नवभारत के एक्स हैंडल पर
  • टाइम्स नाऊ नवभारत न्यूज चैनल पर
  • टाइम्स नाऊ अंग्रेजी साइट पर
  • चुनाव आयोग की आधिकारिक साइट पर।
दरअसल, इन सभी सात विस सीटों पर मंगलवार (पांच सितंबर, 2023) को हुए उप-चुनाव में अधिकांश सीटों पर भारी मतदान हुआ था। खास बात है कि इन बाई इलेक्शन के नतीजों को साल के अंत में पांच राज्यों में विस चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रित गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भारत की परीक्षा को तौर पर देखा जा रहा है।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article